रेडमी ला रहा दमदार Redmi Turbo 5 5G: मिलेगी 8,000mAh बड़ी बैटरी, 1.5K डिस्प्ले, मेटल फ्रेम और

Redmi Turbo 5 की डिटेल्स लीक हुई हैं जिसमें 1.5K डिस्प्ले, मेटल फ्रेम और बड़ी बैटरी शामिल हैं। जानें इस फोन के संभावित फीचर्स और Turbo 5 Pro के बारे में सारी जानकारी।

Redmi Turbo 5 सीरीज की तैयारी: Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi एक बार फिर पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही Redmi Turbo 5 सीरीज लॉन्च कर सकती है, जिसमें Turbo 5 और Turbo 5 Pro जैसे दो मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले प्रो वर्जन की जानकारी सामने आ चुकी है, और अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने बेस मॉडल Turbo 5 से जुड़ी अहम डिटेल्स लीक की हैं।

Redmi Turbo 5 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Turbo 5 में 6.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। साथ ही इसका “Large R-Angle” डिज़ाइन इसे ज्यादा कर्व्ड लुक देगा।

यह भी पढ़े:  Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro की भारत में लॉन्च डेट लीक मिलेगा 7000mAh बैटरी और फैन कूलिंग

डिज़ाइन

लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार Redmi Turbo 5 में मेटल मिडिल फ्रेम मिलेगा, जिससे डिवाइस ज्यादा प्रीमियम और मजबूत महसूस होगा। यह Turbo 4 में मौजूद प्लास्टिक फ्रेम की तुलना में बड़ा अपग्रेड है।

बैटरी और चार्जिंग

Turbo 5 में पहले से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। पिछली पीढ़ी वाले Turbo 4 में 6,550mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग थी। वहीं, नए मॉडल में पतले डिज़ाइन के साथ ज्यादा बैकअप मिल सकता है।

यह भी पढ़े:  Motorola Edge 60 Neo के प्रमुख फीचर्स लीक: ट्रिपल कैमरा सेटअप और OLED डिस्प्ले के साथ जल्द लॉन्च

Redmi Turbo 5 Pro की संभावित डिटेल्स

Turbo 5 Pro को लेकर पहले ही कुछ लीक सामने आ चुकी हैं। इसके अनुसार, इसमें 8,000mAh से अधिक बैटरी दी जा सकती है, जो इसे लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन बना सकती है।

इसके 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में लॉन्च होने की संभावना है, जबकि बेस वेरिएंट Turbo 5 को 2026 की शुरुआत में उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़े:  Vivo X200 FE 5G और Vivo X Fold 5 भारत में लॉन्च: जाने क्या है कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

ग्लोबल वर्जन: Poco ब्रांडिंग में रीब्रांडिंग संभव

Redmi Turbo 5 को ग्लोबली Poco X8 Pro और Turbo 5 Pro को Poco F8 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। यानी भारत समेत अन्य देशों में यह Poco ब्रांडिंग के तहत पेश हो सकते हैं।

Redmi Turbo 5 सीरीज में शानदार डिज़ाइन, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर्स मिल सकते हैं। अगर ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो 2026 में यह Redmi की सबसे दमदार मिड-रेंज सीरीज बन सकती है।

अपना प्यार बाँटें / पोस्ट शेयर करें

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *