Oppo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A5 Pro 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 128GB / 256GB स्टोरेज वेरिएंट, साथ ही 5800mAh की दमदार बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यहां आपको Oppo A5 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है। आगे पढ़े:
Oppo A5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
फ़ीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 6.67 इंच HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास 7i |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 (6nm ऑक्टा-कोर) |
रैम और स्टोरेज | 8GB RAM, 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज |
ऑपरेटिंग सिस्टम | ColorOS 15 आधारित Android 15 |
बैटरी | 5,800mAh, 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग |
रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी (f/1.8) + 2MP डेप्थ सेंसर (f/2.4) |
फ्रंट कैमरा | 8MP सेल्फी कैमरा (f/2.0) |
कनेक्टिविटी | 5G, 4G, Bluetooth 5.3, Wi-Fi, GPS, NFC, USB Type-C |
डिज़ाइन और सुरक्षा | IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा) |
वज़न और डायमेंशन | 164.8mm x 75.5mm x 7.8mm, वजन 194 ग्राम |

Oppo A5 Pro 5G की मुख्य खासियतें
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट
- बैटरी: 5,800mAh की बड़ी बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- रैम और स्टोरेज: 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प
- कैमरा: 50MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा
- शानदार डिस्प्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस
- डिज़ाइन: आकर्षक फेदर ब्लू और मोचा ब्राउन रंगों में उपलब्ध
Oppo A5 Pro 5G की कीमत
Oppo A5 Pro 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
- 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत – ₹17,999
- 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत – ₹19,999
Oppo A5 Pro 5G कहा से ख़रीदे
यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, Oppo India की साइट या ई-स्टोर, और साथ ही देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
लॉन्च ऑफर्स
लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक नीचे दिए गए बैंकों के कार्ड का इस्तेमाल कर ₹1,500 तक का कैशबैक और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं:
- SBI
- IDFC First Bank
- Bank of Baroda Financial
- Federal Bank
- DBS Bank
Oppo A5 Pro 5G एक बजट रेंज में पावरफुल स्मार्टफोन है जो दमदार फीचर्स के साथ आता है। चाहे गेमिंग हो, फोटोग्राफी या लंबे समय तक बैटरी बैकअप, यह डिवाइस परफॉर्म हो सकता है। यदि आप ₹20,000 से कम बजट में एक 5G फोन की तलाश में हैं, तो Oppo A5 Pro 5G एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़े: ₹3,000 की छूट Vivo T4 Ultra धांसु फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध: जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स
यह भी पढ़े: 6000mAh बैटरी वाला नया Vivo X Fold 5 -30°C तापमान में भी काम करेगा! जानें, लॉन्च की तारीख और फीचर्स